नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित
पालीटेक्निक कालेज परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण किया।
इस
दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ
दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने पांच बार में 33
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। साथ ही जिले के विकास के
लिए सभी का सहयोग भी मांगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किरन सिंह
अनुपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सरिता सिंह ने कहा कि जनपद के विकास के लिए
हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिले के विकास में जिला पंचायत का
अहम योगदान होता है।
सर्वांगीण विकास के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य
करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सभी
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत की बैठकों में स्वयं भाग लें।
जितनी महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, वे जिला पंचायत की सभी बैठक में अपनी
उपस्थित दर्ज कराएं। यह जरूर है कि शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन
धीरे-धीरे वे इस कार्य में निपुण हो जाएंगी। महिलाओं की भागीदारी से समाज
को एक नयी दिशा मिलेगी।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता
सिंह को शपथ दिलाई।
इसके बाद सरिता सिंह ने पांच चक्र में 33 सदस्यों को
शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद पटेल ने उनको बुके
व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एमपी सिंह, अमित वर्मा, डा.
आरएन सिंह, गिरीश शर्मा, प्रभु नारायण यादव, सत्यनारायण यादव, बाबूलाल
यादव, राजेश यादव बमबम, जितेंद्र पांडेय, संजय सोनकर, बलिराम यादव, अजीत
यादव, अरविंद यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
संचालन रामनगीना सिंह ने
किया।