फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बार एसोसिएशन के दूसरी बार अध्यक्ष बने संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामबृक्ष सिंह को 60 मतों से हराया। संजीव कुमार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सोहन प्रसाद ने बताया कि एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार और रामबृक्ष सिंह के बीच सीधा मुकाबला रहा। जिसमें संजीव कुमार को 202 और रामबृक्ष सिंह को 142 मत मिले। संजीव कुमार ने 60 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। महामंत्री के लिए शशि कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार को 36 मतों से हराया। शशि कुमार को 189 और शिव कुमार को 153 मत मिले। इसके अलावा ओमप्रकाश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गुप्ता कनिष्क उपाध्यक्ष, संजय कुमार सह मंत्री, सूर्यकांत तिवारी सूचना मंत्री और रंजीत सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए रवि शेखर पटेल, चंदन कुमार त्रिपाठी, सतीश चंद्र पाठक, स्वामीनाथ पाठक, बलवंत सिंह, कुश कुमार दूबे, सूरजभान सिंह, शिवम दूबे, अभिषेक कुमार गौतम चुने गए। चुनाव में कुल 462 मतदाताओं में से 345 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता, बिहारी यादव, सुधीर कुमार सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें