फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीएम के आगमन को लेकर तैनात रही पांच थानों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क मार्ग से पड़ाव होते हुए सोनभद्र जाने की सूचना पर बुधवार की रात से ही पुलिस अलर्ट मोड में रही। रामनगर रोड से कटेसर तक पुलिस फोर्स तैनात रही। उधर, नियमताबाद ब्लॉक की 85 महिला व पुरुष सफाई कर्मी पड़ाव चौराहे से कटेसर गांव तक रोड के दोनों किनारों पर सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों ने जगह-जगह टैंकर से पानी का छिड़काव किया। रेलवे पुलिया के पास खराब सड़क पर पैचवर्क किया गया। एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने बताया कि 65 पुरुष सफाई कर्मियों के अलावा 20 महिला सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सफाई कराई गई। सीओ रघुराज ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिले के 9 इंस्पेक्टर, एक सीओ, 87 कांस्टेबल, 44 उप निरीक्षक के अलावा पांच थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पांच थानों की पुलिस ड्यूटी पर लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें