फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गांधी ने कांग्रेस और देश को दिया मजबूत आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पीडीडीयू नगर के काली महाल स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर हुई संजय गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। कांग्रेस नेताओं ने संजय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संजय गांधी ने कांग्रेस और देश को मजबूत आधार दिया।
विज्ञापन

रामजी गुप्ता ने कहा कि संजय गांधी एक ओजस्वी एवं ऊर्जावान नेता रहे। उन्होंने देश को नई दिशा दी, युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संजय गांधी अपनी सादगी और भाषण के लिए जाने जाते रहे। उन्होंने वर्कशॉप में मारुति का डिजाइन बनाने की कोशिश की। भारत में मारुति की नींव संजय गांधी ने ही डाली। इस मौके पर दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, विजय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, नेहाल अख़्तर बाबू, कन्हैया केशरी, दाऊ केशरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें