फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में कोरोना ने रफ्तार पकड़ लिया है। सोमवार की रात 14 नए लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक 10 को रिकवर कर वाराणसी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मंगलवार को चार लोगों को एंबुलेंस कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

जनपद में चहानियां विकासखंड के एक टांडा कला,एक भूपौली, नियमताबाद क्षेत्र के आनंद नगर से 2 महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं बरहनी क्षेत्र के भतीजा से एक व गोपालपुर से एक लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। तीन लोग शाहबगंज से तथा सदर क्षेत्र के भवरही गांव से एक, नगर पंचायत चंदौली वार्ड नंबर दो से एक कोरोना पाजिटिव है। जिसमें से 10 लोगों को देर रात्रि तक 108 की टीम द्वारा वाराणसी के कोविड हास्पिटल में भर्ती करा दिया। शेष 4 लोगों को मंगलवार की सुबह में भर्ती कराया। इस दौरान 108 की टीम में ईएमटी कैलाश यादव, ओम प्रकाश गौतम, अमित कुमार वर्मा, सनी कुमार और पायलट अविनाश दूबे, हैदर अली, वीरेंद्र चौहान, और प्रेम नारायण रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें