फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़ा है नपा कार्यालय के गेट पर लगा सैनिटाइजर टनल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका गेट पर खराब पड़ी बॉडी सैनिटाइजर टनेल। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण में नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों और लोगों के आवागमन के पूर्व सैनिटाइजेशन को लेकर तमाम दावे किए गए थे। यहां तक कि कार्यालय के गेेट पर सैनिटाइजर टनल भी लगाया गया था। लेकिन रख रखाव में अभाव में टनल लगने के साथ ही खराब हो गया है। इसके कारण अधिकारी व कर्मचारी से लेकर आम लोग की बिना सैनिटाइज हुए ही कार्यालय में आ जा रहे है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के समय नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से तमाम तरह के दावे किए थे। दावा किया था कि कोई भी व्यक्ति बिना सैनिटाइज हुए कार्यालय में प्रवेश नहीं करेगा। यहां तक कि लोगों के जूतों तक को सैनिटाइज किए जाने की योजना थी। बाद में पूरी बॉडी के सैनिटाइज करने के लिए नगर पालिका की ओर से कार्यालय के गेट पर लगभग एक लाख रुपये की लागत से सैनिटाइजर टनल लगाया गया। इसका उद्देश्य था कि कार्यालय में प्रवेश से पूर्व लोगों की पूरी बॉडी सैनिटाइज हो जाए। लेकिन रख रखाव के अभाव में टनल लगने के बाद ही खराब हो गया। लोग बिना सैनिटाइज हुए बिना ही कार्यालय में धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे है। ऐसे में जब लॉकडाउन में ढील बरती गई है तो लोगों के आवागमन में बढ़ने की संभावना है। इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि कुछ दिनों तक टनल काम कर रही थी लेकिन कुछ गड़बड़ी आई है जिसे जल्द ही बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें