चंदौली के पीडीडीयू नगर में कर्फ्यू के दौरान शनिवार की सुबह से नगर पालिका परिषद की ओर से नगर की सड़कों और गलियों में बृहद तरीके से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पालिका को अग्निशमन विभाग ने एक गाड़ी उपलब्ध कराया है जिससके माघ्यम से पालिका के कर्मचारी नगर के सड़कों, बंद दुकानों के बाहर, स्टेशन के बाहर, प्रमुख चौराहों और गलियों में दवा का छिड़काव कर रहे हैं।
जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। रोजाना मिल रहे कोरोना संक्रमितो में सबसे ज्यादा संख्या पीडीडीयू नगर की ही है। जिले में सबसे ज्यादा मरीज पीडीडीयू नगर में मिलने से नगर पालिका परिषद काफी सतर्क हो चुका है। अन्य दिनों में जहां रिक्शे पर लाउडस्पीकर से लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं सप्ताह के दो दिन कर्फ्यू के दौरान नगर में बृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।