फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल; पहुंची पुलिस

Sat, 16 May 2026 03:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में लकड़ी लेकर घर लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने रौंद दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव के सामने शनिवार को एक बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


डिग्घी गांव निवासी 25 वर्षीय दिलीप अग्रहरि ट्रैक्टर चला रहे थे। उनके साथ हरिवंश प्रजापति भी बैठे थे। दोनों खेत से लकड़ी लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने डिग्घी गांव के सामने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दिलीप अग्रहरि तथा हरिवंश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को कमालपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर भाह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें