फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंदौली में मरीजों के स्ट्रेचर पर ढोया जा रहा बालू, वायरल हुआ वीडियो; अस्पताल प्रशासन में मची खलबली

Tue, 11 Jun 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से यहां मरीजों को ढोने के बजाय स्ट्रेचर से बालू ढोया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
मरीजों के स्ट्रेचर से ढोया जा रहा बालू - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्ट्रेचर का इस्तेमाल बालू ढोने के लिए किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। प्रभारी सीएमएस ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


यह है मामला
चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण में लगे मजदूर स्ट्रेचर से बालू समेत अन्य सामग्री ढोने का काम कर रहे हैं। मजदूरों की हरकत के बाद अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। लोगों का कहना है कि स्ट्रेचर का इस्तेमाल अस्पतालों में मरीजों को सुगमता से इधर-उधर ले जाने के लिए किया जाना चाहिए। यहां इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। मजदूर बालू समेत अन्य सामग्री स्ट्रेचर से ढोने का काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस पर अस्पताल के चिकित्सकों व अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही, बल्कि वे सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। 

इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस आनंद ने बताया कि अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के स्ट्रेचर से बालू ढोने का मामला संज्ञान में आया है। यह पूरी तरह नियम के विपरीत है। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें