Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन का सात दिन तक का मौका है। इस कोर्स में तीन दिन तक काउंसिलिंग चलेगी। काउंसिलिंग के समय ही एंटी रैगिंग शपथ पत्र जमा करना जरूरी होगा।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री (बीलिब आईएससी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी सात दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस कोर्स में तीन दिन तक काउंसिलिंग चलेगी। विवि की ओर से काउंसिलिंग तिथि घोषित करने के साथ ही पढ़ाई और छात्रावास की फीस भी तय कर दी गई है। विवि में शैक्षणिक सत्र 2026–27 में बीलिब आईएससी में 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन होगा। 1 से 3 सितंबर तक विवि की ओर से दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक कागजातों के साथ ही एंटी रैगिंग संबंधी शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क 800 ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट गेटवे के जरिये जमा करना होगा। छात्रावास की सुविधा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा शुल्क के अलावा 100 छात्रावास आवेदन शुल्क देना होगा। प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व निर्धारित तिथि 16 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र पूर्ण कर लिया है, उनके लिए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 1 सितंबर से 3 सितंबर तक सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चलेगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर वांछित अभिलेखों, प्रवेश शुल्क के साथ उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को प्रवेश साक्षात्कार में सम्मिलित होने से वंचित किया जा सकता है।