चकिया विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राजेश बहेलिया का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया।
चंदौली जिले में चकिया विधानसभा क्षेत्र 383 सुरक्षित के दो बार के विधायक रहे राजेश बहेलिया (66) का बीती देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजेश बहेलिया चकिया विधानसभा क्षेत्र के शहाबगंज ब्लॉक स्थित मगरौर गांव के निवासी थे। उन्होंने दो बार चकिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही और लंबे समय तक लोगों से उनका जुड़ाव रहा।
विज्ञापन
उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक मगरौर स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश बहेलिया के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। परिजनों के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।