सकलडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने बुधवार को मधुमेह और बीपी स्क्रीनिंग की समीक्षा की। प्रगति ठीक नहीं होने पर उन्होंने सात सीएचओ का एक महीने का वेतन रोक दिया। साथ ही सक्रियता के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी।
सीएचसी से जुड़े गांवों में 35 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की मधुमेह और बीपी की जांच कराई जा रही है। समीक्षा बैठक में पता चला कि गंजख्वाजा की सीएचओ रुची माथुर, डेढ़गांवा श्रेया केशरी, नसीरपुर पट्टन कुमारी प्रीति, सेवखर कला अर्चना पांडेय, पौरा भावना श्रीवास्तव, भोजापुर रीना श्रीवास्तव और जमुनीपुर की शालिनी नंदा की रिपोर्टिंग मानक से कम है।
इस पर अधीक्षक ने इनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर डाॅ. संदीप गौतम और डाॅ. नीलेश मालवीय को प्रांतीय चिकित्सा संघ का सदस्य चुना गया। बैठक में पीएमएस संघ के अध्यक्ष डाॅ. आरबी शरण, सचिव डाॅ. संजय यादव, डाॅ. रविकांत सिंह, डाॅ. देवेश पांडेय, डाॅ. उग्रसेन और डाॅ. बीके प्रसाद आदि मौजूद थे।