फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों और सनातन परंपरा का हो रहा अपमान : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रयागराज में शंकराचार्य पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार संतों और सनातन परंपरा का अपमान कर रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर जनता की भावनाओं को भड़काकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा आज धर्माचार्यों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को संगम स्नान से रोकाना पूरी सनातन परंपरा और देश की आस्था पर प्रहार है। कहा कि बटुकों के साथ दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। इससे देश भर के श्रद्धालुओं और सनातन मानने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके कार्यकर्ताओं ने यज्ञ के माध्यम से सरकार की बुद्धि-शुद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें