नौगढ़ में दिखा रसल्स वाइपर सांप। संवाद
नौगढ़। क्षेत्र के किला रोड पर अस्पताल के जर्जर भवन में शनिवार को रसल्स वाइपर सांप निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फुफकार मारते हुए सांप के बाहर आया तो ग्रामीणों ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद लोगों ने उसे मार दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सांप काफी खतरनाक था। ग्रामीणों को आशंका है कि झाड़ियों और मलबे के बीच ऐसे अन्य सांप भी छिपे हो सकते हैं। लंबे समय से अस्पताल परिसर वीरान पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सफाई कराने के साथ वन विभाग की टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है।