फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साहब! सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई थी, लेखपाल ने नहीं लगाई रिपोर्ट

विज्ञापन
नौगढ़ तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम चंद्रमोहन गर्ग व एसपी आकाश पटेल। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। साहब! तीन महीने पहले दुर्घटना में पति की मौत हो गई थी लेकिन लेखपाल ने अभी तक रिपोर्ट नहीं लगाई। इससे दुर्घटना बीमा की राशि नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

नौगढ़ तहसील में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में मझगांवा की सुनीता ने डीएम के सामने अपनी यह पीड़ा रखी। इस पर डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिले की पांचों तहसीलों में कुल 299 शिकायतें आईं, जिनमें महज 22 का निपटारा हो पाया।
नौगढ़ में डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 99 शिकायतें आईं, जिनमें सिर्फ दो मामलों का समाधान किया गया। इस दौरान सेमरा कुसही की सुरसती ने बताया कि साहब रहने को न घर है, न जमीन।
विज्ञापन

प्रधान ने जमीन का पट्टा नहीं किया। अमृतपुर के सूबेदार ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की। कहा कि 20 बार से भी ज्यादा प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। चमेरबांध निवासी मिशनलाल ने बताया कि लेखपाल दाखिल खारिज की रिपोर्ट लगाने के लिए एक हजार रुपये मांग रहा है। इस दौरान एसडीएम पवन कुमार यादव, सीओ देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
चकिया में एसडीएम विकास मित्तल ने शिकायतें सुनीं। यहां 47 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का समाधान किया गया। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र यादव, सीओ अजीत सिंह चौहान, बीडीओ चकिया अनिल राय, बीडीओ शहाबगंज दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। सकलडीहा में एसडीएम आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 72 मामले आए, जिनमें सात का निस्तारण हो पाया।
इस मौके पर तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह,सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, बीडीओ विजय सिंह, एसडीओ बिजली सियाराम यादव आदि मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने जनसुनवाई की। यहां 51 मामले आए, जिनमें से पांच का निस्तारण हो पाया। इस दौरान मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री शिवकुमार के साथ अधिवक्ता एसडीएम से मिले और चकबंदी कार्यलय सिकटिया में भ्रष्टाचार की शिकायत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार संदीप कुमार, बीडीओ शशिकांत पांडेय, बीईओ मनोज कुमार यादव, गगनराज सिंह उपस्थित रहे। चंदौली में एसडीएम अमरचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 30 मामले आए, जिनमें महज तीन का निपटारा हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें