फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद: किसान के घर को बनाया निशाना, 1.20 लाख नकदी और लाखों के जेवरात उठा ले गए

Thu, 12 Nov 2026 10:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

किसान के घर से 1.20 लाख नकदी और लाखों के जेवरात चोरी हो गए। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। घर में भैंस बिक्री के रुपये रखे थे, इसके साथ ही बैग और बक्से भी ले गए। सुबह खेतों में खाली बक्से और बैग मिले। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर बक्सों और बैगों का ताला तोड़कर भैंस बिक्री के रखे 1.20 लाख रुपये नकद समेत महिलाओं के लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में टूटे बक्से, खाली बैग और कपड़े बिखरे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेमरा गांव निवासी सुरेश यादव खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे चोर पीछे की ओर से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हो गए। इसके बाद घर में रखे बड़े बक्से और बैगों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात निकाल लिए। शुक्रवार भोर में करीब चार बजे सुरेश की नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो बक्से का ताला टूटा था और सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जगाकर शोर मचाया।

विज्ञापन


चोर दो बड़े बैग और दो छोटे बक्से उठा ले गए। इनमें भैंस बिक्री के रखे 1.20 लाख रुपये के अलावा पत्नी, बहन और बेटियों के सोने-चांदी के गहने रखे थे। चोरी गए जेवरात में सोने के झुमके, लॉकेट, मंगलसूत्र, मांगटीका, सिकड़ी और अंगूठियां तथा चांदी की पायल, करधनी और पैजनी शामिल हैं। इसके अलावा चोर कपड़े और डिब्बे में रखी अरहर की दाल भी उठा ले गए।

सुबह ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में तलाश शुरू की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में दो टूटे बक्से मिले। वहीं, कुछ दूरी पर धान के खेत में दो बैग, कपड़े, चूड़ियां और घड़ी बिखरी मिली। सुरेश यादव ने सामान की पहचान अपने घर के रूप में की।
विज्ञापन




घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हल्का प्रभारी ने जांच-पड़ताल की। बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। घटना से गांव के लोगों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें