फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शराब के ठेके पर विवाद, गमछे में ईंट बांधकर सिर पर मारी, मौत

विज्ञापन
गेंदालाल के घर के बाहर लगी भीड़। सोशल मीडिया
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल और जिगना थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित शराब के ठेके पर विवाद के बाद एक युवक ने मजदूर के सिर पर गमछे में ईंट बांधकर हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी गेंदालाल (45) मजदूरी करते थे। गांव की सड़क के दूसरी ओर जिगना थाना क्षेत्र के दुगहा गांव में शराब का ठेका है। बुधवार शाम करीब सात बजे गेंदालाल और दुगहा गांव निवासी आर्यमान उर्फ धानी ठेके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि आर्यमान ने गमछे में ईंट बांधकर गेंदालाल के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इस बीच विंध्याचल और जिगना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गेंदालाल के पुत्र राजकुमार ने बताया कि उनके चाचा भी लापता हैं और पिता की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी आर्यमान पहले भी गांव में कई लोगों पर इसी तरह हमला कर चुका है। वह कुछ समय के लिए चित्रकूट चला गया था और करीब एक महीने पहले गांव लौटा था।
हत्या की सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार और एसपी सिटी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की और परिजनों से तहरीर ली। विंध्याचल थाने में आरोपी आर्यमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शराब के ठेके पर विवाद के बाद युवक ने गमछे में ईंट बांधकर गेंदालाल के सिर पर वार किया था। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विंध्याचल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें