फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीडीडीयू जंक्शन से 18 किलो चांदी के गहने बरामद, गहनों की खेप वाराणसी से बक्सर ले जा रहे थे दो युवक

Thu, 07 Aug 2025 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: दो युवक बैग और झोले में भरकर 18 किलो चांदी वाराणसी से बिहार लेकर जा रहे थे। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर तलाशी में दोनों पकड़े गए। 
विज्ञापन
आरपीएफ- जीआरपी की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ- जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात पीडीडीयू जंक्शन से 18 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए। इस दौरान गहने ले जाने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। गहने की बरामदगी की सूचना आयकर विभाग की टीम को दी गई। वाराणसी से आए आयकर विभाग के अधिकारी गहने और पकड़े गए आरोपियों को साथ ले गए। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा के लिए संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। बुधवार की रात नौ बजे एसआई अमरजीत दास, जीआरपी एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने फुटओवर ब्रिज पर चढ़ते समय दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। दोनों ने पिट्ठू बैग और झोला लिए थे। दोनों को पकड़ कर झोले की तलाशी ली तो उसमे चांदी के जेवरात मिले। उनको आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। 

इसे भी पढ़ें; हादसे ने छीनी सिपाही की जिंदगी: वाराणसी में वैगनआर और क्रेटा कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन

नहीं दिखा सके कोई दस्तावेज
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमशः दिलीप कुमार चंदन कुमार वर्मा दोनों निवासी- वार्ड नंबर 16 ठाकुर सोनार की गली डुमराव, बक्सर बिहार बताया। बैग और झोला की जांच करने पर 19 पैकेट में चांदी की पायल, बिछिया, अंगुठी आदि मिले। दोनों ने बताया कि जेवरात वाराणसी से लेकर बक्सर बिहार जा रहे हैं। इस दौरान वे इस संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी गई।
विज्ञापन

आरोपियों को वाराणसी ले गई आयकर विभाग की टीम
जानकारी होने पर सहायक आयकर निदेशक उत्सव पांडेय, आयकर अधिकारी राजेश कुमार, दीपक कुमार और गिरधर गोपाल की टीम पहुंची। तौल करने पर जेवरात का वजन 18.89 किलो मिला। इसका मूल्य 10,95 लाख 562 रूपये बताया गया। बरामद जेवरात और आरोपियों को आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग वाराणसी की टीम करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें