फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोवर्स और रेंजर्स ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को प्रशिक्षुओं ने स्वच्छता, पर्यावरण, नशा मुक्ति आंदोलन, मतदाता जागरुकता व नारी सशक्तीकरण अभियान जागरुकता रैली निकाली। रोवर्स-रेंजर्स ने बैनर पोस्टर के माध्यम से लाेगों को जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा की नेतृत्व में पूरे नगर का भ्रमण किया। बाद में दीक्षा संस्कार हुआ।
विज्ञापन

इसमें रोवर्स रेंजर्स को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर अच्छाई को अपनाने का संकल्प दिलाया गया। प्रशिक्षक कैलाश, रतन जायसवाल और साक्षी गुप्ता ने रोवर्स रेंजर्स को स्काउट गाइड की खूबियों का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सरवन कुमार यादव, रमाकांत गोंड़, डॉ. कलावती, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, डॉ. अमिता, डॉ. शमशेर बहादुर, डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल और डॉ. अंकिता सती, राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र बहादुर आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संतोष कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें