फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मध्य प्रदेश से खरीदकर गाजीपुर में बेचते थे अवैध असलहे, दो गिरफ्तार गाजीपुर के ध्यानार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। मध्यप्रदेश के खंडवा से असलहे खरीदकर उसे गाजीपुर और उससे सटे जिलों में महंगे दामों में बचने वाले गैंग का खुलासा बुधवार को चंदौली के एसपी डॉ.अनिल कुमार ने किया। गैंग के दो सदस्यों को चकिया कोतवाली पुलिस ने मुहम्मदाबाद नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर मंगलवार को छह अवैध असलहों के साथ पकड़ा है। साथ ही पांच कारतूस व एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले गैंग के दो शातिर बदमाश खंडवा मध्यप्रदेश से सस्ते दाम पर अवैध असलहा खरीदकर मुहम्मदाबाद नहर पुलिया से गाजीपुर अपने साथ को आपूर्ति करने के लिए जा रहे हैं। बताया कि क्षेत्राधिकारी आशुतोष के नेतृत्व में चकिया पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुहम्मदाबाद नहर पुलिया के पास घेरा बंदी कर ली। पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोक लिया। मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार होने की कोशिश करने लगे कि टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान राहुल यादव निवासी ग्राम कुदरा पथरा थाना गहमर जिला गाजीपुर व धनन्जय यादव निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना करीमद्दीनपुर जिला गाजीपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों के पास से कुल चार पिस्टल, दो तमंचा, पांच कारतूस समेत मोबाइल व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी की थी, जिसे बदमाशों ने वाराणसी के लंका क्षेत्र से चोरी की थी और इसी का इस्तेमाल असलहों की तस्करी में करते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी तस्करों ने बताया कि वे लोग अपने साथी साहिल निवासी ग्राम मैनपुर (माहेपुर) थाना करण्डा जिला गाजीपुर के साथ मिलकर असलहों को खंडवा मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर खरीदकर ले आते हैं और साहिल सिंह को देते हैं। एक साथ मिलकर ग्राहकों को तैयार कर अधिक दाम पर बेचते हैं इससे जो भी लाभ होता है हम बराबर बांट लेते थे। बताया कि साहिल सिंह ही अपने आदमी से उन लोगों को रेलवे स्टेशन खण्डवा मध्य प्रदेश के पास असलहे उपलब्ध कराता था। पकड़े गये आरोपियों की विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें