फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कांवड़ यात्रा के लिए जिले में तीन दिनों तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन मेले और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में तीन दिन रूट डायवर्जन किया जाएगा। यह व्यवस्था एक अगस्त की रात आठ बजे से 4 अगस्त को सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान वाराणसी, मुगलसराय, रामनगर और आसपास के मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख चौराहों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार चंदौली से वाराणसी जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों को आलमपुर अंडरपास से ही डायवर्ट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रास्ते अखरी बाईपास होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं बिहार, चंदौली और बबुरी की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन, जिन्हें वाराणसी जाना है, उन्हें गोधना चौराहा से एनएच-19 की ओर मोड़ दिया जाएगा।
इसी प्रकार अलीनगर और चंदौली की तरफ से आने वाले वाहनों को चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद चौराहा) से गोधना चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कस्बा पीडीडीयू नगर और पड़ाव क्षेत्र में यातायात का दबाव कम किया जा सके।
पीडीडीयू नगर से पड़ाव होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों को रामनगर मार्ग से एनएच-19 होते हुए अखरी बाईपास भेजा जाएगा। चंदौली से जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जाने वाले कार, छोटे एवं मालवाहक वाहनों को पंचफेड़वा रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की गई है।
डायवर्जन अवधि में कटरिया तिराहा से रामनगर-पड़ाव की ओर ट्रकों और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं रामनगर से मुगलसराय जाने वाले वाहनों को शाहूपुरी तिराहा से एफसीआई तिराहे की ओर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

लंका मैदान तिराहा पर हाईवे से आने वाले भारी वाहनों को पड़ाव की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें वहीं रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें