पीडीडीयू नगर। वनांचल क्षेत्र नौगढ़ के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। चार महीने से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा को परिवहन विभाग ने पुनः शुरू करने की अनुमति दे दी है।
नई समय-सारिणी के अनुसार शुक्रवार से बस नौगढ़ से प्रतिदिन सुबह 7 बजे चकिया और मुगलसराय होते हुए पड़ाव के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा सुबह 10:30 बजे पड़ाव से शुरू होगी।
पहले बस पड़ाव से सुबह 9 बजे चलती थी, जिससे नौगढ़ के यात्रियों को सीमित लाभ मिलता था। अमर उजाला द्वारा उठाए गए ‘नाइट हाल्ट नौगढ़ में करने’ और ‘सुबह 7 बजे संचालन’ के सुझाव को नए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने लागू करते हुए इसे अधिक उपयोगी बनाया है।
कभी नौगढ़–चकिया मार्ग पर हर एक घंटे में सटल बसें चलती थीं और तिवारीपुर, चकरघट्टा से वाराणसी के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध थीं। लंबे समय से बंद होने के बाद लोग डग्गामार वाहनों पर निर्भर थे। रोडवेज की वापसी से क्षेत्र में उम्मीदों का नया संचार हुआ है। संवाद