फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शनिवार को दिन भर अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुृई। कही एक घंटे तो कहीं दो घंटे की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद ही तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं आया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। बारिश की वजह कई जगह रास्तों में पानी भर गया। कीचड़ से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे थे। वहीं शनिवार को पूरे जिले में अलग- अलग समय पर कहीं आधा घंटा तो कहीं एक घंटे बारिश हुई। वहीं दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। बारिश के बावजूद इसके अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई और शनिवार को भी 32 डिग्री बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से एक डिग्री कम होकर 26 डिग्री पहुंच गया। दिन भर करीब 18 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा काफी राहत देती रही। हालांकि मौसम में उमस बनी रही। मौसम विभाग की मानें तो जिले में मॉनसून आ गया है और अब तेज बारिश होगी। बारिश से नगर सहित पूरे जिले में जगह जगह सड़कों पर जल भराव की स्थिति रही। पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, नई बस्ती, महमूदपुर, अलीनगर सहित अन्य इलाकों में जल भराव के साथ सड़कों पर कीचड़ से लोगों को परेशानी हुई। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें