बहेरी गांव स्थित जिला सहकारी समिति के पास बृहस्पतिवार को सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत की गई। रामरजाई मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस पर 8 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किया जाना है।
सड़क का दक्षिणी शिरा कमालपुर कस्बा में आता है, जो सकलडीहा अमड़ा सड़क में मिलती है। यहां से लोग धीना ट्रेन पकड़ने के लिए और वाराणसी और चंदौली जाने के लिए बस पकड़तें हैं। दूसरा उत्तरी शिरा धानापुर- अवहीं पर मिलता है। जयानियां और वाराणसी के लिए वाहन से जाते हैं। इसी सड़क मार्ग से होकर चोचकपुर पीपा पुल से होकर गाजीपुर, मऊ और बलिया के लिए जाते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। अवर अभियंता अमरदेव पाल ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे स्वीकृत मिलने पर कार्य शुरू कराया गया है।