फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पशुओं को लगाए जाएंगे खुरपका-मुंहपका के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को डिप्टी सीवीओ शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने तेंदुईपुर स्थित पशु चिकित्सा केंद्र से मोबाइल वेटरनरी यूनिट और सचल बहुउद्देश्ययी वाहन को हरी झंडी दिखाई। डेढ़ महीने तक टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन


पशुओं में होने वाली खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारी से निजात दिलाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 22 जनवरी से दस मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन टीकाकरण करने वाली टीम मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी दीपक मिश्रा व के नेतृत्व में टीम रोस्टर के अनुसार प्रत्येक गांव के गो वंशीय और महिष वंशीय पशुओं को टीका लगाएगी। साथ ही पशुओं के कान में लगे इयर टैग को आधार मानकर पोर्टल पर अंकित करेंगे। अभियान के तहत सकलडीहा विकासखंड में 38 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इनमें 14 हजार 200 सौ गायों व 23 हजार 800 भैसों का टीकाकरण किया जाएगा। चार माह से कम उम्र के पशुओं और आठ माह से अधिक गर्भवती पशुओं का टीकाकरण बाद में किया जाएगा। इसकी निगरानी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रंजीत पाल करेंगे। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी दीपक मिश्रा, सुनील, संत कुमार, प्रेमचंद, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें