फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में खो गई सड़क, आवागमन में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के तमाम दावे के बाद भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू नहीं हुआ। जिसके कारण वाहन तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उधर, पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों की शीघ्र मरम्मत शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

सकलडीहा में शुक्रवार को सपा के धरना प्रदर्शन के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कुछ जगह गड्ढों में गिट्टी गिराकर खानापूर्ति कर ली गई। जबकि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास से लेकर सघन तिराहा पुलिस बूथ तक बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों और पैदल आने जाने वाले राहगीरों का निकलना मुश्किल है। सुबह से शाम तक कई लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके बाद भी आधी अधूरी गिट्टी गिराकर वाहवाही लूट रहे हैं। जबकि सकलडीहा-अलीनगर मार्ग, सकलडीहा-चहनिया मार्ग, सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर एक ट्रक भी गिट्टी नहीं गिराए जाने से लोगों में रोष है। उधर, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मार्ग पर शीध्र ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें