मेरी आवाज सुनो-----पीडीडीयू नगर के रविनगर में काली मंदिर के पास क्षतिग्रस्त सड़क से चौड़ी हुई न
नगर के रविनगर स्थित काली मंदिर के पास मोड़ पर सड़क छह महीने से क्षतिग्रस्त है। मार्ग सकरा होने से मोड़ पर जाम लग जा रहा है। पालिका प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
इस मार्ग से 10 से अधिक स्कूली बसें, 50 से अधिक कार और 400 से अधिक दो पहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण नाला छह फीट से अधिक चौड़ा हो गया है। इस मार्ग से पटेल नगर, चालीस फीट रोड, देवनगर, पथरा, विकास नगर के लोग आते-जाते हैं।
क्षेत्र के आकाश, बलबीर, रोशन, राकेश, रत्नेश, कमलेश ने कहा कि पालिका प्रशासन की उदासीनता से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क का मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।