फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काली मंदिर के पास मोड़ पर सड़क छह महीने से क्षतिग्रस्त, हादसे का डर

विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो-----पीडीडीयू नगर के रविनगर में काली मंदिर के पास क्षतिग्रस्त सड़क से चौड़ी हुई न
विज्ञापन
नगर के रविनगर स्थित काली मंदिर के पास मोड़ पर सड़क छह महीने से क्षतिग्रस्त है। मार्ग सकरा होने से मोड़ पर जाम लग जा रहा है। पालिका प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से 10 से अधिक स्कूली बसें, 50 से अधिक कार और 400 से अधिक दो पहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण नाला छह फीट से अधिक चौड़ा हो गया है। इस मार्ग से पटेल नगर, चालीस फीट रोड, देवनगर, पथरा, विकास नगर के लोग आते-जाते हैं।
क्षेत्र के आकाश, बलबीर, रोशन, राकेश, रत्नेश, कमलेश ने कहा कि पालिका प्रशासन की उदासीनता से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क का मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें