फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 23 Jan 2022 12:04 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के सैयदराजा निवासी सगे भाई फिरदौस (32),नवाज (25) और अमन अंसारी (23)
शनिवार देर रात  मुगलसराय से एक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। भगवानपुर पुलिया के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में एनएच पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के समीप नेशनल हाईवे पर हुआ। बेकाबू ट्रेक ने बाइक को टक्कर मारी थी। घायल को  प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।  

विज्ञापन


सैयदराजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी फिरदौस अंसारी (32),नवाज अंसारी (25) और अमन अंसारी (23) मुगलसराय से एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। भगवानपुर पुलिया के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे फिरदौस और नमाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल संजीव मिश्रा ने घायल अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से इसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पढ़ेंः पेट्रोल पंप के शौचालय में गमछे से लटकता मिला युवक का शव, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

सेल टैक्स विभाग में कर्मी था फिरदौस

इस दौरान लोगों ने बताया कि फिरदौस और अमन दोनों सगे भाई थे। फिरदौस वाराणसी सेल टैक्स विभाग में काम करता था। रविवार को अवकाश होने के कारण उसे लेकर नवाज और अमन घर आ रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

अटल सेतु के पास अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी 

सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव निवासी विनोद कुमार अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने चंदौली आ रहे थे। अटल सेतु से नीचे उतरते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को नाले से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से रस्सी के सहारे नाले में गिरे बाइक को खींचकर बाहर निकाला। इलाज के पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें