फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli Road Accident: हाईवे किनारे सो रहे मजदूरों को मालवाहक ने रौंदा, एक की मौत, आठ घायल

Thu, 26 May 2022 10:57 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

चंदौली से एक दिल दहलाने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर हाईवे किनारे सो रहे मजदूरों को मालवाहक ने कुचल दिया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 8 मजदूर घायल हो गए। इनमें पांच की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले के कटसिला गांव के समीप गुरुवार अलसुबह सुबह नेशनल हाईवे किनारे सो रहे मजदूरों को एक मालवाहक ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पांच मजदूरों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कटसिला गांव के समीप हाईवे की एक लेन पर नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के चलते उसका नवनिर्माण चल रहा है। इस कारण हाईवे की एक लेन को डायवर्ट करके दूसरी लेन और सर्विस रोड से वाहनों को पास कराया जा रहा है। बुधवार देर रात तक पुल निर्माण में शटरिंग का काम करने के बाद लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर हाईवे के किनारे सो रहे थे। 

मालवाहक ने दो बार रौंदा
गुरुवार अलसुबह अनियंत्रित मालवाहक ने मजदूरों को रौंद दिया। आगे रास्ता बंद होने के चलते चालक ने वाहन को पीछे की तरफ भगाने का प्रयास किया। जिससे उसने घायल मजदूरों को एक बार फिर से रौंद दिया। घटना के बाद चालक मालवाहक समेत फरार हो गया।

विज्ञापन

मौके पर चीखपुकार मच गई। इधर, मालवाहक की चपेट में आने से फिरोजाबाद जनपद के बल्लीपुर निवासी विपिन कुमार ( 30 वर्ष ) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एटा जनपद के पलेतरा गांव के उमेश (35) , फिरोजाबाद के बल्लीपुर निवासी ओमवीर ( 33), धरमपुर निवासी अजय (30), बल्लीपुर के नजरू खान (34), शैलेंद्र कुमार (40) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक डॉ. अजय सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।  वहीं तीन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें