चंदौली जिले में सड़क हादसे में एक लोको पायलट गंभी रूप से घायल हो गया। पुलिस की ममद से उसे लोको अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान लोको पायलट ने दम तोड़ दिया।
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली के मालगोदाम रोड पर ट्रैक्टर और रिक्शे की टक्कर हो गई। इस दौरान 45 वर्षीय लोको पायलट की मौत हो गई। वहीं रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
यह है मामला
कानपुर नगर के कल्याणपुर आंबेडकर पुरम निवासी (40) विजय कुमार लोको पायलट के पद पर कानपुर में तैनात था। वह डाउन की विक्रमशिला एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान ट्रेन लेकर शुक्रवार की देर रात पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा। वह स्टेशन के बाहर से सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा निवासी (50) उमाकांत के रिक्शे पर सवार होकर मालगोदाम रोड पर स्थित रनिंग रूम जाने लगा।
वह जैसे ही राममंदिर मोहल्ले स्थित मालगोदाम रोड पर पहुंचा कि पीछे से ट्रैक्टर से ठोकर लग गया। इससे रिक्शे से गिरकर लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। कोतवाली पुलिस घायल लोको पायलट को लोको अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान शनिवार की सुबह लोको पायलट की मौत हो गई। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोको पायलट के शव को कब्जे में लेकर लंका पुलिस कार्रवाई में जुटी है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।