Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पीड़िता भदोही जनपद की रहने वाली है। उसने बताया कि वाराणसी के सारनाथ निवासी अमरनाथ यादव (54) सेना से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। महिला का आरोप है कि जमीन की एक डील के सिलसिले में अमरनाथ यादव ने उसे पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में बुलाया था।
आरोप है कि होटल के कमरे में ले जाकर अमरनाथ ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने किसी तरह साहस जुटाकर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।