रविवार को दिघवट गांव निवासी सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी बीरबल मौर्य की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हत्यारों की गिरफ्तारी और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। आशंका जताई जा रही है कि बीरबल ने कुछ देखा और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई।
मिलनसार स्वाभाव के बीरबल की मौत से पूरा गांव मर्माहत है। बहरहाल सदर कोतवाली पुलिस के मनाने पर ग्रामीण नहीं माने तब भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने नाराज लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग शांत हुए और शव को पुलिस को सुपुर्द किया।