फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी की अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के लोको कालोनी स्थित मंडलीय रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत हो गई। इससे नाराज परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने समझाकर नाराज लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

लोको कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 407/॥ निवासी कैरेज एंड वैगन से सेवानिवृत्त कर्मी राजेंद्र प्रसाद (64) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे अस्पताल के मेल वार्ड में बेड नंबर 25 पर भर्ती थे। सुबह छह बजे उनकी हालत खराब होने लगी। परिजनों के बुलाने पर डॉ. जितेंद्र कुमार पहुंचे और जांच पड़ताल की लेकिन तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिवार वाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आरपीएफ के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। चिकित्सकों ने बताया कि जितेंद्र कुमार शुगर और हार्ट के मरीज थे। एक मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 मार्च को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन परिजन नहीं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें