कंदवा। बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वाले 50 महिलाओं व पुरुषों को टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रितेश कुमार की देखरेख में आयोजित टीकाकरण के दौरान वैक्सीनेशन कक्ष में मौजूद रीना व सीमा ने लोगों को टीका लगाया। वहीं स्वास्थ्यकर्मी सिंपू आधार कार्ड से सत्यापन कर रहे थे। इस मौके पर सुमन, तेजप्रताप भारती, सुदामा, विनय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।