फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली मेें प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम अतुल कुमार ने अधीनस्थों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि कारोना गाइडलाइन का पालन कराने के साथ ही पारदर्शी तरीके से परीक्षा सुनिश्चित कराई जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 व दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने परीक्षा को हर हाल में शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया है। ऐसे में केंद्र प्रभारी व नोडल अधिकारी पूरा ध्यान दें। परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी जाए। परीक्षार्थियों को दो गज की दूरी पर बैठाया जाए। वहीं केंद्र के बाहर ही उनकी सही ढंग से तलाशी कराई जाए। परीक्षा शुरू होने और समाप्ति के बाद भीड़ बढ़ेगी। यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें