क्षेत्र के जगदीशपुर बगीचा में बृहस्पतिवार को पीडीए की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि भाईचारा और सभी वर्गों को साथ लेकर ही समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने से ही जनता, गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने का काम किया जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी यही संदेश है कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और अगड़े वर्ग के लोगों को न्याय और सम्मान मिलना चाहिए।
सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी भी ऐसे शब्द या व्यवहार का प्रयोग न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। बैठक में सूचित कनौजिया, डॉ. एहसान, डॉ. जी. विश्वकर्मा, लव बियार, आनंद सिंह, अरविंद पासवान, प्रधान श्यामलाल पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर तेजबली यादव, मिट्ठू यादव, पप्पू, गप्पू सिंह, पप्पू पांडे, जसवंत यादव, गणेश, इंदल, बसंत गुप्ता, प्रधान रामाश्रय, प्रधान बनारसी बियार, अजीत, संतोष आदि मौजूद रहे।