फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल बोगी में अब नहीं कराना होगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रा के लिए अब रिजर्वेेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे ने सभी ट्रेनों में जनरल डब्बों की पुर्नबहाली कर दी है। इससे यात्री अब सीधे जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सवार हो सकेंगे। हालांकि जिन्होंने पहले रिजर्वेशन करा लिया है, उनके लिए सीट आरक्षित रहेगी। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 25 मार्च 2020 को पूरा देश लॉकडाउन हो गया था। इसके साथ ही ट्रेनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई थी। बाद में पहले श्रमिक स्पेशल और बाद में कुछ ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया। इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों ने पहले से आरक्षण करा लिया है। उसमें उनकी सीट आरक्षित होगी। आरक्षण अवधि समाप्ति के बाद ही कोच अनारक्षित होगा। वहीं जिस दिन सेकेंड सीटिंग कोच में कोई आरक्षण नहीं होगा, उस दिन यात्री अनराक्षित के रूप में सवार हो सकेंगे। आरक्षण व्यवस्था समाप्त होने से यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

आरा-सासाराम के बीच चलने वाली चार ट्रेनें चलेगी मेमू के रूप में
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के आरा सामाराम के बीच चलने वाली चार डेमू पैसेंजर ट्रेनों को मेमू के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इनके समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अप आरा साराराम पैसेंजर सुबह 7.20 बजे आरा से खुलेगी और सुबह दस बजे सासाराम पहुंचेंगी। वहीं डाउन में सुबह 10.25 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.10 बजे आरा पहुंचेगी। वहीं आरा सासाराम मेमू पैसेंजर आरा से 13.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.35 बजे सासाराम पहुंचेगी। वहीं डाउन में यह ट्रेन शाम पांच बजे सासाराम से खुलेकर खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए रात 07.50 बजे आरा पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें