फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएच विंग में दो महिलाओं की रिपोर्ट पाजिटिव, मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला अस्पताल परिसर में स्थित एमसीएच विंग में भर्ती दो प्रसूताओं की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। इन दोनों महिलाओं की कोरोना जांच किए बिना ही सीजर कर दिया गया था। बाद में जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और एमसीएच विंग के प्रबंधक से पत्र भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पीपीपी माडल पर एमसीएच विंग का संचालन होता है। यहां दो महिलाओं का सीजर 22 और 25 जुलाई को हुआ है। इसमें कोविड-19 जांच के लिए प्रसूताओं का सैम्पल सीजर के बाद 25 जुलाई को भेजा गया। इसके पूर्व बिना जांच कराए प्रसूता लाभार्थी का सीजर कर दिया गया। मामला संज्ञान आने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भूपेंद्र द्विवेदी ने गम्भीरता से लिया है। उन्होंने एमसीएच विंग के प्रबंधक से इस मामले में जवाब मांगा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि बिना कोविड-19 की जांच के प्रसूता महिलाओं का सीजर किन परिस्थिति और किस हालात में किया गया है। बगैर कोरोना जांच के किसी भी प्रसूता लाभार्थी का सीजर व सामान्य प्रसव क्यों कराया जा रहा है। क्या ट्रायज एरिया के रूप में किसी स्थान को चिन्हित किया गया है। पाजिटिव मरीज मिलने पर चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराई जा रही है। वहीं नियमानुसार अस्पताल को सेनेटाइजेशन करते हुए 48 घण्टे के लिए बंद किया गया अथवा नहीं। ऐसे कई बिंदुओं पर एमसीएच विंग के प्रबंधन ने जवाब मांगा गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जल्द स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें