फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान करने का दोहराया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकरबुधवार को बार अध्यक्ष नितिन तिवारी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान कराने व करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रत्येक कार्य दिवस पर वादकारियों को मतदान के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ता व स्वीप आईकॉन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को सकलडीहा तहसील के संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने लोकतंत्र के पर्व में सबकी भागीदारी के साथ मतदान करने व कराने का संकल्प लिया। बार अध्यक्ष सहित पूर्व अध्यक्ष अतुल तिवारी, उपेंद्र नारायण सिंह, आलोक मिश्रा ने प्रतिदिन कार्य दिवस पर प्रत्येक वादकारी और आमजन को मतदान में प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पूर्व महामंत्री अजय कुमार रंजन, सोनू सिंह, त्रिभुवन, शिवपूजन राम, नरसिंह, मनोज पाठक, अब्दुल रसीद, अभय मौर्या, अमीन तेरसू राम रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें