पीडीडीयू नगर। पीडब्ल्यूडी ने विधानसभा की 23 सड़कों के मरम्मत की कार्ययोजना तैयार कर शासन के पास स्वीकृति के लिए भेज दी है। योजना के तहत 44.45 किलोमीटर की सड़कों पर करीब आठ करोड़ 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें अधिकांश ग्रामीण सड़के हैं। विधायक साधना सिंह के पहल पर पीडब्ल्यूडी ने इस प्रस्ताव को भेजा है।
सड़कों पर बने गड्ढों को भरने की योजना के बाद अब विधायकों की पहल पर सड़कों के मरम्मत का कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके लिए सड़कों का चयन हो गया है। इनमें मुख्य सड़क से जुड़ने वाली ग्रामीण सड़कों को वरीयता दी गई है। कुछ स्थानों पर सड़क के साथ नाली भी बनवाई जाएगी। विधानसभा की क्षतिग्रस्त हो चुकी 23 सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन के पास आठ करोड़ 23 लाख 65 हजार रुपये की कार्ययोजना बनाकर भेज दी है। धन स्वीकृत होते ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।ह्य