फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 9.46 करोड़ से 18 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, सांसदों ने भेजे था प्रस्ताव

विज्ञापन
बरहनी विकास खंड के कुरमी गांव में सड़क पर बिछाई गई गिट्टी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्वरित विकास योजना के तहत जिले में तीन सांसदों की ओर से प्रस्तावित 18 क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने शुरू कर दिया है। इसके लिए शासन ने 9.46 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह, भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह की ओर से भेजे गए थे। फिलहाल सड़कों पर मिट्टी और गिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। बरसात के बाद सड़कें तैयार कराई जाएंगी।
जिले की कई सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त थीं और उनकी मरम्मत की मांग उठ रही थी। इसे देखते हुए सांसदों ने प्रमुख मार्गों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को 18 मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 9.46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। धनराशि मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया गया है। स्वीकृत प्रस्तावों में राज्यसभा सांसद साधना सिंह और दर्शना सिंह की ओर से आठ-आठ तथा सांसद वीरेंद्र सिंह की ओर से दो मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

सांसद और विधायक प्रस्तावों का काम अलग-अलग विभागों को ः जिले में बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त सड़कों को देखते हुए डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने मरम्मत और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) के बीच बांटी है। उनके निर्देश के अनुसार सांसदों की ओर से प्रस्तावित सड़कों का कार्य पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और विधायकों की ओर से प्रस्तावित सड़कों का कार्य आरईएस करेगा। इसी के तहत पीडब्ल्यूडी को सांसदों की ओर से प्रस्तावित 18 सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें