फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंदिर के पोखरे में मिला बुजुर्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 स्थित मां काली मंदिर परिसर के पोखरे में सोमवार सुबह 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिती ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर स्थित पोखरे में महिला का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित होने और स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर मृतका की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बोदरा कला गांव निवासी अंतू राम की 60 वर्षीय पत्नी मुलिया देवी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार, मुलिया देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले दो माह से बोल भी नहीं पा रही थीं। पुलिस के अनुसार, वह करीब चार माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें