फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पक्के पुल की मरम्मत पूरी, आठ नवंबर होगी लोडटेस्टिंगअमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। बिहार बार्डर पर नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर पिछले साल दिसंबर में क्षतिग्रस्त चार लेन के पक्के पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया। एनएचएआई अब आठ नवंबर को पुल की लोड टेस्टिंग के बाद इसे आवागमन के लिए चालू कर देगा। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन में दिक्कत बढ़ गई थी लेकिन अब पुल लोड टेस्टिंग के बाद इसी महीने चालू कर दिया जाएगा। इससे बार्डर पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और वाहनों के आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सड़क विस्तार के दौरान नया पुल बनाया गया था लेकिन साल बाद ही 28 दिसबंर 2019 के पिलरों में दरार आ गई जिससे आवागमन ठप कर दिया था। तब कर्मनाशा नदी पर आनन-फानन अस्थायी पुल जून 2020 तक बनाया गया। बारिश में इस पुल के बंद होने पर ब्रिटिश काल के पुराने पुल और बाद में स्टील पुल का निर्माण कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पुल की भी मरम्मत शुरू हुई लेकिन कोरोना काल के चलते जिस क्षतिग्रस्त पुल केे जून में पूरा होना था वह पांच महीने पीछे चला गया। अब एनएचएआई ने पुल मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। आठ नवंबर को इसकी लोड टेस्टिंग होनी है। इसके बाद पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
कई राज्यों को जोड़ता है पुल
सैयदराजा। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद दिसंबर 2019 में कई राज्यों का पश्चिम से सीधे संपर्क टूट गया। इससे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से आने वाले वाहनों को काफी चक्कर लगाना पड़ा। बाद में अस्थायी पुल और स्टील पुल बनाकर आवागमन चालू किया गया। लेकिन इससे जाम की समस्या बढ़ गई थी ।
विज्ञापन

सैयदराजा। कर्मनाशा नदी पर बने पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसकी मरम्मत पर एनएचएआई ने करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए। पुल पर आवागमन के दौरान होने वाले खिंचाव को रोकने के जिए जर्मनी से वायर मंगाए गए। ताकि अब पुल दोबारा इस तरह से क्षतिग्रस्त न हो।
सैयदराजा। वर्ष 2009 में बनकर तैयार चार लेन का पक्का पुल 10 साल में ही खराब हो गया। ओवरलोड वाहनों को चलते पुल के पिलरों में दरार आ गई। अब पुल की दोबारा मरम्मत कर उसे चालू करने की तैयारी है। लेकिन एनएचएआई और यूपी के साथ बिहार पुलिस एवं प्रशासन को पुल से ओवरलोड वाहनों को रोकना चुनौती से कम नहीं होगा।
यूपी-बिहार बार्डर पर नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत पूरी कर ली गई है। इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आठ नवंबर को लोड टेस्टिंग करने की तैयारी है। इसके बाद पुल पर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। नागेश सिंह, टेक्निकल मैनजर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें