फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में गबन साबित होने पर दो प्रधानों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। शौचालय निर्माण को लेकर विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमर साधोपुर में 21.66 लाख और देवरी कला में 16.88 लाख रुपये गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायती राज विभाग की जांच के बाद डीएम ने मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की थी। डीएम का निर्देश मिलने के बाद एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र ने तत्कालीन पंचायत सचिव व दो प्रधानों के खिलाफ सोमवार को चकरघट्टा और नौगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर विकास खंड के गांवों में शौचालय निर्माण की जांच चल रही है। जांच में घोटाले भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एडीओ पंचायत नौगढ़ ने बताया कि देवरी कला ग्राम पंचायत के प्रधान रामदीन व सेमर साधोपुर की महिला ग्राम प्रधान मुनिया देवी और पंचायत सचिव संजीव कुमार सिंह के विरुद्ध शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने जांच कराई तो शौचालय की राशि लाभार्थियों को नहीं दिए जाने और शौचालय का निर्माण नहीं कराए जाने की बात सामने आई है। वहीं पंचायत सचिव ने शौचालय निर्माण कराने के नाम पर लाखों रुपये एक वर्ष पहले ही निकाल ली है। ऐसे में ग्राम प्रधानों व सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें