फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षी जिले से बाहर निकालना प्राथमिकता : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नवागत जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चंदौली को आकांक्षी जिले से बाहर निकालना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विकास के लिए हर व्यक्ति के सुझाव पर मंथन होगा। जनपद को सामाजिक व आर्थिक के साथ ही सशक्त बनाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाना भी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने आमजन से जुड़कर विकास को गति देने के लिए प्रयास किया जाएगा और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि वाराणसी के पर्यटक यहां भी आकर जिले को आर्थिक रूप से मजबूत करें। इससे जिले का संपूर्ण विकास होगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के डीम प्रोजेक्ट काला चावल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि अधूरे कार्यों को पूरा किया जा सके। देश के 118 जिलों में शामिल इस जिले को पिछड़ा जिला से बाहर निकालने के लिए प्रयासरत रहेंगे। एक पर्यटक के रूप में चकिया व नौगढ़ के बांध व झरना को देखने का जिक्र करते हुए कहा कि पर्यटन कि दृष्टि से इस जिले में विकास के बहुत स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें