फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने को कहा, होगी खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। उपजिलाधिकारी सकलडीहा के निर्देश पर लेखपालों ने सेवड़ी ग्राम सभा के हुदहुदीपुर गांव में शुक्रवार को तालाब के लिए जमीन का सर्वे व नापी की । राजस्व विभाग की टीम ने तालाब से अतिक्रमण को हटाने को कहा है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सकलडीहा अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर लेखपालों अखिलेश, रामजन्म, विजय एवं सुनील की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को ग्राम सभा सेवड़ी ,हुदहुदीपुर गांव में तालाब के लिए जमीन का सर्वे किया व नापी की ।आराजी नंबर 240 में रकबा 0.162 , आराजी नम्बर 245 में रकबा 0.445 हेक्टेयर का तालाब कागजों में दर्ज है। जबकि मौके पर लोगों ने मिट्टी डालकर पाट दिया है। वहीं आराजी नम्बर में 244 रकबा 0.359 हेक्टेयर माल कागजात भीटा के नाम से है । लेखपालों द्वारा जमीन का सर्वे होने के बाद तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ग्रामीणों को हिदायत दी । ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर पाटकर अतिक्रमण कर लिया गया था उसे जल्द खाली करने की हिदायत दे दी गयी है । जब तालाब का सर्वे हुआ तो उसी के पास लगभग दो से ढाई बीघा और जमीन पर कब्जा किया गया था । एक तरफ तालाब के पुर्नस्थापन और सुंदरीकरण करने की योजना है वहीं दूसरी तरफ दो से ढाई बीघा जमीन को किसी न किसी योजना के तहत सार्वजनिक हित में प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान राजीव त्रिपाठी, विश्व प्रताप सिंह, राममूरत यादव, जगरनाथ राय, पिंटू यादव, रामा यादव,राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें