फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने डीएम से की मुलाकात, उठाया धान खरीद का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम संजीव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से किसानों की समस्याओं और धान खरीद में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की। आरोप लगाया कि किसानों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अगर किसानों की समस्या का समाधान तत्काल नहीं किया सपा के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर पहले से ही साइबर क्राइम के जरिए किसानों के धान को बिचौलिए बेच दे रहे हैं। जब किसान केंद्रों पर अपना धान बेचने के लिए टोकन लेने जा रहे हैं तो दो मिनट में ही साइट बंद हो जा रही है। साइट खोलना और बंद होना इस बात का प्रतीक है कि बिचौलिए के रुप में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। जिसे किसान अपना धान बेचने के लिए परेशान हैं। कहा कि ऐसी गड़बड़ियों को तत्काल रोका जाय। पूरे जनपद में किसान धान बेचने के लिए ओपन सिस्टम के अंतर्गत क्रय केंद्रों पर पहुंचने से पहले ही कूपन उठ जा रहा है। अब किसान अपनी उपज को बिचौलियों को बेचने को मजबूर हो रहे हैं। जनपद में धान की बहुत बड़ी पैदावार होती है और यहां के लोगों की आजिविका खेती पर ही निर्भर है। ऐसे में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान रखना किसानों की दोहरी मार झेलनी पड़ रहा है। पिछली बार भी इस बार भी बड़े पैमाने पर जिले में बिचौलिया सक्रिय हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन का मौन रहना भी इस बात का प्रतीक है कि कहीं न कहीं सत्ता के दबाव में बिचौलियों का प्रभाव काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें