फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की धूप खिलने से दिन में राहत, रात में फिर बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण ठंडी से सोमवार को कुछ राहत मिली। सुबह से कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर में धूप खिली। इससे लोगों को भीषण ठंडी से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम के वक्त एक बार फिर कोहरे और शीतलहरी का असर दिखा। धूप खिलने से तापमान मेें भी वृद्धि हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान बीस और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान रविवार के मुकाबले पांच डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से शीतलहर और ठंडी से लोग परेशान रहे। 14 जनवरी से कोहरे और बादलों का खेल शुरू हुआ है वह समाप्त नहीं हो रहा है। रविवार को तो दिन भर सूर्य के दर्शन ही नहीं हुए। तापमान में भी गिरावट आई और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की सुबह भी कोहरे का असर रहा लेकिन दोपहर 12 बजे बादलों की ओट से धूप निकली। इससे ठंडी से लोगों को राहत मिली। लोग घरों से बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान बीस और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। रेेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे लोग सिकुड़े नजर आए। शाम पांच बजे के बाद फिर से कोहरा छा गया। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने कहा कि आसमान में बादल छाने और दोपहर में हल्की धूप से दिन मेें राहत रहेगी। लेकिन शाम होते ही फिर ठंडी का असर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें