फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास के लिए धन जारी

Wed, 19 Oct 2016 01:20 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह व अन्य।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में शासी निकाय की बैठक हुई। सदन ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में लोहिया ग्रामीण आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की कार्ययोजना का अनुमोदत किया। इस क्रम में लोहिया आवास के 611 लाभार्थियों को पहली किश्त जारी की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने आवासों का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में भारत सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में एसआईसीसी के अनुसार पात्र व्यक्तियों को आवासीय योजना से आच्छादित किया जाना है। उन्होनें कहा कि लोहिया आवास में चयनित 611 लाभार्थियों में प्रथम किस्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना अन्तर्गत विकास खण्ड धानापुर में 120, बरहनी में 41, नियामताबाद में 69, शहाबगंज में 73, सकलडीहा में 100, चन्दौली 49, चकिया में 57, चहनियां में 67 एवं नौगढ़ में 35 लोहिया ग्रामीण आवास स्वीकृत है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में विकास खण्ड धानापुर में 537, बरहनी में 194, नियामताबाद में 705, शहाबगंज में 983, सकलडीहा में 855, चन्दौली में 700, चकिया में 1156, चहनियां में 164 एवं नौगढ़ में 702 आवास स्वीकृत है। इस अवसर पर विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू, छत्रबली सिंह, मीना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें